झारखंड मीठी क्रांति का अगुवा बनेगा. सूबे के दस हजार किसानों के बीच ढाई लाख हनी बी बॉक्स और कीट नि:शुल्क दिया जाएगा. ये घोषणा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खादी ग्रामोद्योग द्वारा आयोजित किसानों को हनी बी बॉक्स एवं कीट वितरण समारोह में कही.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज शनिवार को सूबे के एक हजार किसानों के बीच नि:शुल्क हनी बी बॉक्स और कीट का वितरण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षित महिलाओं के बीच सिलाई मशीन भी बांटें. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर देश में शुरू हो रही मीठी क्रांति का अगुवा बनने की बात कही. मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि वे मधु और लाह समेत तमाम वन्य पदार्थ से बने उत्पादों को उत्पादित करें. उन्हें बाजार उपलब्ध कराने का काम सरकार करेगी. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर देश का पहला खादी मॉल बनाने के लिए एक एकड़ जमीन राज्य खादी बोर्ड को उपल्बध कराने की बात भी कही.
इस मौके पर पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि देश अब नया आकार ले रहा है जहां लोग अब दया पर नहीं बल्कि अपने हुनर पर जिंदगी बसर करेंगे. वहीं खादी बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि खादी बोर्ड देश का पहला खादी मॉल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा.
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में मीठी क्रांति लाने का आह्वान किया है. इसमें शहद उत्पादन कर एक ओर जहां किसान स्वालम्बी बनेंगे और रोजगार का सृजन होगा वहीं मधु का उपयोग कर लोग स्वस्थ भी रहेंगे. ऐसे में राज्य खादी बोर्ड की इस पहल को साकारात्मक पहल के रूप में देखा जा सकता है.

Post A Comment:
0 comments so far,add yours