न्यूजीलैंड में सम्पन्न अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेकर बेस्ट बॉलर का खिताब जीतने वाले अनूकूल राय को चाईबासा के बिरसा स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ और जिला प्रशासन ने सम्मानित किया. इस मौके पर कोल्हान डीआईजी साकेत कुमार सिंह ने शॉल ओढा कर, डीसी अरवा राजकमल ने मोमेंटो देकर और जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नंदलाल रूंगटा और सचिव असीम कुमार सिंह ने फूलों का माला पहना कर सम्मानित किया.

डीआईजी साकेत सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के एक बात का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वे रांची एसएसपी थे. तब धोनी ने उनसे कहा कि मैच के दौरान समर्थकों की दुआएं ही ज्यादा काम करती हैं. ऐसे में हम सभी को अनुकूल के हर मैच को देखना होगा और उसकी सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करनी होगी.

डीसी अरवा राजकमल ने कहा कि अब तक धोनी के कारण झारखंड में लोग चेन्नई टीम का समर्थन करते थे, लेकिन चाईबासा के अनुकूल राय के मुंबई की टीम में होने के कारण सभी को मुंबई इंडियन का भी समर्थन करना चाहिए.

इस मौके पर अुनकूल राय ने कहा कि सीनियर टीम में जगह बनाने के लिए लगातार उनका प्रयास जारी रहेगा. फिलहाल विश्व कप के बाद उसका ध्यान आईपीएल पर है. जहां वह बड़े-बडे़ क्रिकेटरों के बीच खेल कर अनुभव हासिल करना चाहेंगे.
अनुकूल रॉय बिहार के समस्तीपुर का रहने वाले हैं. साल 2015 में मौके की तलाश में चाईबासा पहुंचे. चाईबासा क्रिकेट के सचिव असीम कुमार सिंह ने उसकी प्रतिभा को पहचाना और चाईबासा की जिला टीम में शामिल किया.

दो साल तक कड़ी मेहनत और कई महत्वपूर्ण मैच में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद अनुकूल को भारतीय अंडर 19 टीम में 29 वें खिलाडी के रूप में जगह मिली.

अंडर 19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ प्रैक्टिस मैच में ही समझ गए कि बायें हाथ का स्पिन गेंदबाज और हिटर बल्लेबाज अनुकूल रॉय भविष्य का खिलाड़ी है. उन्होंने अनुकूल को सीधे 29वें रैंक से प्लेवन 11 में जगह दी.

अनुकूल ने राहुल द्रविड़ को निराश नहीं किया. सभी मैचों में शानदार गेंदबाजी कर न सिर्फ भारत को विश्व चैंपियन बनाया, बल्कि विश्व का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का अवार्ड जीत रातोरात स्टार भी बन गए. आईपीएल में मुबंई इंडियन ने अनुकूल को सीनियर टीम में खेलने का अवसर दिया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours