जामताड़ा के मिहिजाम में बैंक खुलते ही अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. 4 नकाबपोश अपराधी बंदूक के साथ बैंक ऑफ बड़ोदा की शाखा में घुसे और 69 लाख रुपये लूटकर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है. दिन-दहाड़े हुई इस लूट से इलाके में हड़कंप मच गया है.
ब्रांच मैनेजर अभिषेक पांडेय के मुताबिक आज साढ़े दस बजे जैसे ही बैंक खुला. पिस्तौल से लैस चार नकाबपोश अपराधी बैंक में घुसे और कैश काउंटर से 69 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये.
बैंक ऑफ बड़ोदा की यह शाखा मिहिजाम बाजार में स्थित है. बगल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की भी शाखा है. लेकिन अपराधियों ने सेंट्रल बैंक को छोड़कर बैंक ऑफ बड़ोदा को निशाना बनाया. यह ब्रांच पहली मंजिल पर है, जबकि सेंट्रल बैंक का ब्रांच नीचे स्थित है. सवाल बैंक की सुरक्षा बंदोवस्त को लेकर भी खड़े हो रहे हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours