लोकसभा चुनाव को लेकर रांची में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मांडर इलाके से पुलिस ने एक गाड़ी से 9 लाख रुपये जब्त किये. गाड़ी में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे रुपयों के बारे में पूछताछ की गई.

पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है. आयकर विभाग के अधिकारी भी मामले की जांच में जुटे हैं. रांची एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि मांडर थाने के पास नाका लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वहीं जांच के दौरान एक वाहन से 9 लाख 25 हजार रुपये बरामद किये गये. मामले की जानकारी आईटी विभाग को दे दी गई है. जांच जारी है.

एसएसपी के मुताबिक ड्राइवर और गाड़ी में सवार एक शख्स को हिरासत में लिया गया है. उनसे रुपयों के बारे में पूछताछ की जा रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours