रांची I चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री एवं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गुरुवार को रांची के सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए. न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में लालू प्रसाद के अलावा जगदीश शर्मा, आर के राणा समेत लगभग तीन दर्जन आरोपी भी उपस्थित हुए. डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में अदालत में उपस्थित लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई के गवाह बिहार के पूर्व मुख्य सचिव वाईएस दूबे को क्रॉस एग्जामिन किया.
इससे पूर्व लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में होटवार स्थित ई-कोर्ट में उपस्थित हुए. न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की. इसके बाद डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में सशरीर उपस्थित हुए. लगभग साढ़े तीन घंटे की कार्यवाही के बाद कोर्ट रूम से बाहर आने पर लालू प्रसाद के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने इस मामले पर विस्तृत जानकारी दी.
बता दें कि चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री एवं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सीबीआई की विशेष अदालत में ट्रायल फेस कर रहे हैं. कल नौ फरवरी को एक बार फिर लालू प्रसाद सीबीआई की अदालत में उपस्थित होंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours