झारखंड I झारखंड के सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई का एटीएम इन दिनों साइबर अपराधियों की जद में है. शातिर साइबर अपराधियों द्वारा एटीएम से पैसे निकालने आए दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया गया है. इस एटीएम के दो मशीनों में से एक खराब है, इसी खराब मशीन पर खड़े होकर ये शातिर अपराधियों एटीएम कार्ड धारकों के कार्ड को बदल बदल लेते हैं.

साइबर अपराधी किसी बहाने से उनका पिन नंबर पता कर लेते हैं. इतना ही नहीं कई लोगों के कार्ड क्लोनिंग कर के भी लोगों के साथ ठगी हो चुकी है. आरआईटी थाना क्षेत्र के मार्ग संख्या 4 स्थित एटीएम में लगातार ठगी की शिकायत मिलने के बाद स्थानीय आरआईटी पुलिस ने बैंक प्रबंधन से एटीएम में सुरक्षा कर्मी लगाने की अपील की है.

पुलिस ने बैंक प्रबंधन से कहा एटीएम कक्ष में सीसीटीवी लगने के लिए लिए भी कहा कहा है. पिछले दिन दिनों से सुरक्षा के करणों से एटीएम को बंद कर दिया गया था. फिर बैंक प्रबंधन से एटीएम में सुरक्षा कर्मी और उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन मिलने पर एटीएम को पुनः खोल दिया गया.

आरआईटी थाना पुलिस एक तरफ एटीएम की सुरक्षा को पुख्ता करने और दूसरी ओर साईबर अपराधियों की तलाश में जुटा है. पुलिस ने इस एटीएम से ठगी करने वाले गिरोह की पहचान होने का दावा करते हुए जल्द इनकी गिरफ्तारी की बात कर रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours