झारखंड की राजधानी रांची के न्यूक्लियस मॉल के शापर शॉप स्थित नक्षत्र डायमंड शो रूम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शाम को छापेमारी की. यह छापामारी संभवत: नीरव मोदी मामले के बाद गीतांजलि ज्वेलर्स के मालिक एवं पंजाब नेशनल बैंक में हुए भ्रष्ट्राचार मामले में की गई. वहीं देर रात चर्च कांप्लेक्स में कुलदीप एंड संस में भी ईडी ने छापा मारा. इस कार्रवाई के दौरान झारखंड के पंजाब नेशनल बैंक के हेड भी ईडी के अधिकारियों के साथ थे.
शोरूम में छापामारी कर रहे ईडी के अधिकारियों और न ही शो रुम के कर्मचारियों ने मीडिया को कुछ बताने से इंकार कर दिया है. मीडियाकर्मियों की संख्या बढ़ता देख शापर्स शॉप के शटर्स गिरा दिए गए.
सूत्रों के मुताबिक नीरव मोदी मामले में रविवार को रांची के न्यूक्लियस मॉल के शापर शॉप स्थित नक्षत्र डायमंड शो रूप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है. छापेमारी में ईडी के अधिकारियों ने शो रूप के कर्मचारियों से पूछताछ की और वहां से कई दस्तावेज भी इकट्ठा किए. मीडिया को देखते हुए शो रूम का शटर गिरा दिया. हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी या फिर शो रूम के कर्मचारियों ने इस छापेमारी के संबंध में कुछ भी नहीं बोला है. कयास लगाया जा रहा है कि यह छापेमारी नीरव मोदी मामले के बाद गीतांजलि ज्वेलर्स के मालिक एवं पंजाब नेशनल बैंक में हुए भ्रष्ट्राचार मामले में की गई. वहीं देर रात चर्च कांप्लेक्स में कुलदीप एंड संस में भी ईडी ने छापा मारा. इस कार्रवाई के दौरान झारखंड के पंजाब नेशनल बैंक के हेड भी ईडी के अधिकारियों के साथ थे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours