राखी सावंत जो भी करती हैं, चर्चा में आ ही जाती हैं. चाहे वो मीका के साथ उनके 'किस' की घटना हो, या एक्स-बॉयफ्रेंड अभिषेक को सरेआम झापड़ मारना हो, राखी अपनी हरकतों से न्यूज का हिस्सा बन ही जाती हैं. इस बार उन्होंने जो किया है उसे उनका बचपना भी समझा जा सकता है और अजीब हरकत भी. राखी सावंत ने विराट कोहली से सोशल मीडिया पर उनके हनीमून की जानकारी मांग ली है!
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 के आखिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी. शादी के बाद ये दोनों हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका पहुंचे. हनीमून के बाद वहां विराट ने इंडियन टीम के साथ मिलकर साउथ अफ्रीकी दौरा जारी रखा और अनुष्का इंडिया वापस आ गईं.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली साउथ अफीका में चौथा वनडे खेलने केपटाउन का रहे थे. उन्होंने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए केपटाउन जाने की जानकारी शेयर की. जहां उनके फैन्स ने उन्हें आने वाले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं. लेकिन वहीं एक तरफ थीं राखी सावंत. उन्होंने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, "हाय बेबी स्वीटहार्ट फ्रेंड, हनीमून हो गया?" साथ में उन्होंने दुखी वाले एमोजीज भी बनाए.
उनके इस कमेंट से विराट और अनुष्का के फैन्स ने राखी को काफी ट्रोल किया. लेकिन फिलहाल अनुष्का और विराट ने इस कमेंट का कोई जवाब नहीं दिया है. जहां एक तरफ विराट कोहली अफ्रीका के दौरे पर हैं, अनुष्का ने इंडिया आकर अपनी फिल्मों का काम शुरू कर दिया है. हाल ही में उन्होंने अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म 'परी' का टीजर रिलीज किया. यह टीजर दिल दहला देने वाला है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours