पलामू पुलिस ने 8 फरवरी को नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ के बाद लगातार नौडीहा थाना क्षेत्र के व नावा जयपुर थाना क्षेत्र के इलाकों में अभियान तेज कर दिया है. अभियान के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में शामिल एरिया कमांडर राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अऩुसार एरिया कमांडर राजेश यादव नौडीहा थाना क्षेत्र के तेनुडीह गांव में एक घर में छिपा हुआ था. उसके पास से पुलिस ने एक राइफल, 52 चक्र जिंदा कारतूस व 7 पिट्ठू बैग और 5 डेटोनेटर बरामद किया है.
पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान अन्य दो माओवादी समर्थक कपिल सिंह व राजेंद्र सिंह को नावा जयपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी गांव से गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन देसी बंदूक बरामद किया है. इसकी जानकारी डीआईजी विपुल शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर दी. मौके पर एसपी इन्द्रजीत महथा सीआरपीएफ कमांडेट सतीश लिंडा भी मौजूद थे.
डीआईजी ने नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गत आठ फरवरी को राकेश भुईयां के दस्ता के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी. उस मुठभेड़ के दौरान एरिया कमांडर राजेश यादव भागने में सफल हो गया था. पुलिस इस नक्सल की गिरफ्तारी को अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है.

Post A Comment:
0 comments so far,add yours