सूबे में स्वच्छता संकल्प अभियान की सफलता को लेकर राजधानी रांची में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं यूनिसेफ के द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में ओडीएफ घोषित जिलों के आयुक्त समेत कई राज्यों के विशेषज्ञों ने भाग लिया.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सचिव आराधना पटनायक के अनुसार प्रदेश में 26 जनवरी से चलाए जा रहे स्वच्छता संकल्प अभियान का अपेक्षानुसार लाभ प्राप्त हो रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में दो लाख पच्चीस हजार शौचालयों का निर्माण कराया गया है और इस वर्ष के अंत तक तमाम 24 जिलों को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है. इस अभियान में यूनिसेफ के द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है.

बता दें कि राज्य सरकार ने स्वच्छता संकल्प अभियान की सफलता को देखते हुए अवधि विस्तार किया है. पहले यह अभियान 25 फरवरी तक चलना था. अब एक महीना विस्तार देते हुए 25 मार्च कर दिया गया है. दरअसल 25 फरवरी को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में सखी मंडल की महिला सदस्यों के द्वारा शौचालय निर्माण की प्रशंसा की थी. इससे उत्साहित होकर राज्य सरकार ने इस अभियान को और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours