झारखंड के नये मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी होंगे. वो राजबाला वर्मा का स्थान लेंगे. बुधवार को राजबाला वर्मा रिटायर हो रही हैं. जानकारी के मुताबिक सरकार ने नये मुख्य सचिव के लिए उनके नाम पर सहमति दे दी है. देर शाम इस सिलसिले में अधिसूचना जारी की जा सकती है.

सुधीर त्रिपाठी 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल हेल्थ डिपार्टमेंट में अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं. इससे पहले वो केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग में भी सेवा दी है. 20 अगस्त 2008 से 31 अक्टूबर 2011 तक वो राज्यपाल के प्रधान सचिव भी रहे थे. सुधीर त्रिपाठी इसी साल सितम्बर महीने में रिटायर होने वाले हैं.

नये मुख्य सचिव की रेस में विकास आयुक्त अमित खरे और डीके तिवारी के नाम पर चर्चा तेज थी.लेकिन सरकार ने सुधीर त्रिपाठी के नाम पर मुहर लगा दी. बुधवार को वर्तमान मुख्य सचिव राजबाला वर्मा रिटायर हो जाएंगी. रिटायर से पहले उन्होंने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन जाकर शिष्टाचार भेंट की.

1983 बैच की आईएएस अधिकारी रहीं राजबाला वर्मा ने बिहार और झारखंड में कई पदों पर सेवा दी. झारखंड बनने के बाद कई प्रमुख पदों पर रही. वो कड़क मिजाज अधिकारियों में शुमार रहीं.

 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours