समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के आशियाना में तेंदुए को जान से मारे जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उसे बेहोश भी किया जा सकता था. उन्होंने कहा कि क्या इस सरकार में जानवरों का भी एनकाउंटर का चलन शुरू हो गया है. ये गैर कानूनी है. इसके जिम्मेदार लोग बचने नहीं चाहिए. बता दें कि आशियाना के औरंगाबाद कॉलोनी में पिछले 3 दिनों से जिस तेंदुए के खौफ में लोग जी रहे थे वह आखिरकार पुलिस की गोली गई का शिकार हो गया.

तेंदुए को गोली लगने और पकड़े जाने के बाद इलाके के लोग पुलिस वालों की जयकार करने लगे, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह पाई. तेंदुए की गोली से मौत हो गई और उसके बाद वन विभाग ने इसके लिए सीधे-सीधे पुलिस महकमे को जिम्मेदार ठहरा दिया.

लखनऊ एसएसपी दीपक कुमार ने कहा की आदमखोर तेंदुए ने लोगों पर हमला किया था और इंस्पेक्टर आशियाना त्रिलोकी सिंह को भी घायल किया. फायरिंग हुई इसमें आदमखोर तेंदुआ मारा गया. वहीं वन विभाग इस तेंदुए को जिंदा पकड़ना चाहता था जबकि दो दिनों के मशक्कत के बाद भी तेंदुआ उनके हाथ नहीं आ रहा था. वहीं, फायरिंग में मारे जाने के बाद वन विभाग की टीम ने पुलिस पर सवाल उठाए और तेंदुए को मारने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours