रांची I राजधानी रांची के बाजार पिचकारी और रंगों से सज गया है. इस बार बाजार में एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियारनुमा पिचकारी उपलब्ध हैं. बच्चों के लिए खास तौर पर डोरेमॉन, नोबिता, सिंगचैंग, छोटा भीभ जैसे कई रंगों वाले बाल बिक रहे हैं. राजस्थानी टोपी और डांसिंग लाइट चश्मा बच्चों से लेकर बडों तक की पसंद बने हुए हैं.

दुकानदारों की माने तो अच्छी बिक्री से वे बेहद उत्साहित हैं. होली को लेकर बाजार में तरह-तरह के मुखोटे भी बिक रहे हैं, जो लोगों को लुभा रहे हैं. बाजारों में होली का उत्साह चरम पर है. राजधानी के हर चौक-चौराहो पर होली के लिए विशेष दुकानें सजी हुई हैं.

सबसे ज्यादा डिमांड मोटू पतलू पिचकारी और हर्बल रंग का है. लोग हर्बल रंग से होली खेलना पसंद करते हैं.  राजधानी के अपर बाजार समेत खुदरा बाजारों में होली की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. हेयर बिग पांच-पांच सौ रुपये तक हाथों हाथ बिक रहे हैं.

रंगों और प्यार का सबसे बड़े त्योहार होली का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है. इस बार भी राजधानीवासी होली को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours