अबू धाबी I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलिस्तीन के बाद शनिवार को अपने द्विपक्षीय दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी पहुंच गए हैं. वहां पीएम मोदी रविवार सुबह वहात अल करमा पहुंचे और श्रद्धांजलि दी. अब वह अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर की आधारशिला रखेंगे. यहां भारतीय मूल के 30 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं.
शनिवार रात यहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने अबू धाबी के युवराज मोहम्मद बिन ज़ायद-अल नाह्यान के साथ व्यापक बातचीत की. आज वह दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में विकास के लिए प्रौद्योगिकी विषय पर भाषण देंगे. इस साल भारत इस सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि है. इसमें 140 से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं.
दुबई के ओपेरा हाउस में लोगों को संबोधित करेंगे PM
रविवार को पीएम मोदी को सुनने के लिए दुबई के ओपेरा हाउस में भारतीय समुदाय के लोगों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया है. मोदी के दौरे को लेकर यहां के भारतीय समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. UEA में पीएम मोदी खाड़ी देशों के शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और मोदी वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट (WGS) में भी हिस्सा लेंगे. साथ ही UEA के राष्ट्र प्रमुख के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
पीएम मोदी का यह दो दिवसीय दौरा बेहद अहम खास है. इस दौरान दोनों देशों के बीच 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. इससे पहले शनिवार रात मंदिर समिति के सदस्यों ने मंदिर से जुड़ा साहित्य प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया.
प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा UAE दौरा
मोदी UEA की साल 2015 की अपनी यात्रा के बाद दूसरी बार यहां आए हैं. पीएम मोदी दुबई के ओपेरा हाउस से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंदिर की आधारशिला रखेंगे. वह वहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित भी करेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ''दुबई-अबू धाबी राजमार्ग पर बनने वाला यह अबू धाबी का पहला पत्थर से निर्मित मंदिर होगा.''
UEA में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने कहा, ''अबू धाबी में प्रथम हिंदू मंदिर 55 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा और रविवार को होने वाला इसका शिलान्यास ऐतिहासिक होगा. हम बहुत खुश हैं कि हमें दुबई-अबू धाबी शेख जाएद हाईवे पर अल-रहबा के किनारे पर 55 हजार वर्ग किलोमीटर की जमीन मुहैया कराई गई है.''



Post A Comment:
0 comments so far,add yours