चारा घोटाला मामले में रेगुलर ट्राइल फेस कर रहे लालू प्रसाद और अन्य अभियुक्तों की एक बार फिर शुक्रवार को पेशी हुई. सभी की डोरंडा और दुमका मामले में सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई. डोरंडा केस में सीबीआई की ओर से तीन सरकारी कर्मियों की गवाही हुई. इस दौरान लालू प्रसाद ने भी कोर्ट में एसबी सिन्हा के एक्सटेंशन को लेकर सीबीआई के गवाह से बहस की. वहीं दुमका केस में लालू प्रसाद की ओर से कोर्ट में आंशिक बहस हुई.

उधर चाईबासा कोषागार मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की अपील सह जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने इस सिलसिले में सीबीआई कोर्ट का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. कोर्ट ने रिकॉर्ड आने पर एक साथ सुनवाई का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी. इस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ लालू प्रसाद ने हाईकोर्ट का दरबाजा खटखटाया है.

इससे पहले बीते 2 फरवरी को हाईकोर्ट ने देवघर कोषागार मामले में लालू प्रसाद की अपील सह जमानत याचिका पर बेल देने से तत्काल इनकार कर दिया था. हाईकोर्ट ने जमानत के आग्रह को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि पहले निचली अदालत की रिपोर्ट आने दी जाए. हाईकोर्ट ने इस सिलसिले में निचली अदालत का रिकॉर्ड पेश करने का आदेश दिया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours