कर्नाटक की घटना से चिंतिंत राज्य के लोकायुक्त जस्टिस डी एन उपाध्याय ने सुरक्षा बढाने की मांग की है.
राज्य के डीजीपी को पत्र लिखकर लोकायुक्त ने कार्यालय परिसर में समुचित सुरक्षा व्यवस्था देने को कहा है.
लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय ने कर्नाटक के लोकायुक्त पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि कार्यालय परिसर में जो सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए वो नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ना तो सीसीटीवी है और ना ही मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था. ऐसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी उचित नहीं है.
कर्नाटक के लोकायुक्त पर हमला
कर्नाटक के लोकायुक्त जस्टिस विश्वनाथ शेट्टी को एक शख्स ने बुधवार को उनके ऑफिस के अंदर ही चाकू मार दिया. बताया जा रहा है कि लोकायुक्त बेंगलुरु स्थित अपने कार्यालय में बैठ हुए थे कि तभी अचानक एक शख्स आया और उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सुरक्षा घेरे तो तोड़ते हुए शख्स कार्यालय में घुसा और विश्वनाथ शेट्टी पर 3 बार वार किया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए. आरोपी का नाम तेजस शर्मा बताया गया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours