झारखंड I झारखंड में आज से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की शुरू हो गयी है. इस बार मैट्रिक में कुल परीक्षार्थियों की संख्या चार लाख 31 हजार 734 है जबकि इंटर की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या तीन लाख 16 हजार 369 है. मैट्रिक परीक्षा के लिए राज्य में 954 जबकि इंटर परीक्षा के लिए 436 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए तमाम तैयारियां की गई हैं. पहली बार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है. मैट्रिक परीक्षा में सबसे ज्यादा 38 हजार 648 परीक्षार्थी पलामू से जबकि सबसे कम खूंटी से 6226 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं.
मैट्रिक परीक्षा की शुरूआत संगीत और इंटर की जूलोजी विषय की परीक्षा से हुई है. मैट्रिक परीक्षा 21 मार्च तक जबकि इंटर की परीक्षा 27 मार्च तक चलेगी. परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 24 घंटे काम करेगा. साथ ही उड़नदस्ता टीम का भी गठन किया गया है. जैक का मानना है कि झारखंड में परीक्षा के दौरान कदाचार कभी समस्या नहीं रही है. लिहाजा छात्रों को दहशत में डालने का उनका कोई इरादा नहीं है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours