बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने कहा कि उन्हें एक फिल्म का हिस्सा बनने के लिए 'फोन सेक्स' करना पड़ा था. राधिका ने ये चौंकाने वाला खुलासा हाल ही में एक शो में किया. एक्टर राजकुमार राव के साथ शो में पहुंची एक्ट्रेस ने इसके अलावा कई और अनकही से बातों से पर्दा हटाया.
राधिका हाल ही में बीएफएफ विद वोग्स का हिस्सा बनीं थीं. शो में होस्ट नेहा और एक्टर राजकुमार राव के साथ राधिका ने जमकर मस्ती की. इस मौके पर नेहा ने राजकुमार और राधिका से कई इंटरेस्टिंग सवाल भी किए. इस दौरान राधिका आप्टे ने अपने करियर के बारे में बातचीत की.
राधिका ने अपने फिल्मी करियर के बारे में कई चौंका देने वाले खुलासे भी किए. राधिका से जब शो में सवाल किया गया कि उनके करियर का सबसे वियर्ड ऑडिशन कौन सा हैं? राधिका ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, फिल्म ‘देव-डी’ के ऑडिशन के लिए उन्हें फोन सेक्स करना पड़ा था. राधिका ने बताया कि उन्होंने इसके बाद उन्होंने कभी फोन सेक्स नहीं किया. राधिका ने बताया कि वह उस समय वह पुणे में रहती थीं.
एकता कपूर से शो में राधिका के बारे में सवाल किया गया था तो एकता ने कहा था कौन राधिका आप्टे? इस पर राधिका आप्टे ने कहा, मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा, मैं जब उनसे मिली तो उन्होंने अच्छा बर्ताव किया. तुषार कपूर को डेट करने के सवाल पर राधिका ने कहा, मेरे पास तुषार का नंबर तक नहीं.
बता दें कि हाल ही में राधिका हाल ही में फिल्म 'पैडमेन' में नजर आई थीं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours