झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में 15 एजेंडों पर मुहर लगी. राज्य सरकार ने मंगलवार को शराब के उत्पाद परिवहन टैक्स में बढ़ोत्तरी कर दी है. सरकार के इस फैसले के बाद सूबे में शराब पीना महंगा हो गया है. हालांकि राज्य सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) ट्रेनिंग सेंटर एवं विद्यालय, हजारीबाग के कैंटीन द्वारा बेची जाने वाली शराब को वैट से मुक्त कर दिया है.
कैबिनेट सचिव एसकेजी रहाटे ने कहा कि राज्य कैबिनेट की बैठक में 15 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. उन्होंने बताया कि झारखंड सचिवालय सेवा के सहायक का नाम परिवर्तित करते हुए सहायक प्रशाखा पदाधिकारी कर दिया गया है.
इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में सूबे में कई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में फैसला लिया गया कि स्थानीयता एवं नियोजन को समीक्षा करने के उद्येश्य से बनी समिति की अनुशंसा चुनाव आयोग की सहमति के बाद लागू होगा. दरअसल, दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours