दिल्ली में शनिवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन में कांग्रेस नेता रनदीप सुरजेवाला नेमोदी सरकार में किसानों की दशा को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला. रनदीप सुरजेवाला ने कहा "महात्मा गांधी ने कहा था सरकारो को अपने कामकाज की समीक्ष करनी हो तो गांव जाकर किसान की दशा जान ले, सरकार अंहकार और अत्याचार कर रही है, पूरे देश का किसान आंदोलित है, किसान कभी अपने सर के बाल मुडवांकर प्रदर्शन कर रहा है, कही शरीर पर लाठियां खा रहा है, तो कही सीने पर गोलियां खा रहा है लेकिन मोदी सरकार को अपनी बात नही बता पा रहा."

कांग्रेस नेता रनदीप सुरजेवाला ने आगे कहा कि मंदसौर में आधा दर्जन किसानों को गोलियो से मौत के घाट उतार दिया गया, झारखंड में 4 किसानो को मौत के घाट उतारा गया, दाहौद में किसान का सीना छलनी कर दिया गया. मोदी सरकार में किसानों की यही कहानी बन गई है.

रनदीप सुरजेवाला ने ये भी कहा कि आजाद भारत मे सबसे बडा धोखा किसान को मोदी सरकार ने दिया है, जब सत्ता मे नही बैठे थे, तब कहते थे एक बार मौका दीजिये 50 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा, सत्ता मे आने पर शपथ पत्र तो दिया लोकिन किसान को 50 प्रतिशत मुनाफा नही दिया.

हालिया पीएनबी बैंक स्कैम पर मोदी सरकार को घेरते हुए रनदीप सुरजेवाला ने कहा कि जब नीरव मोदी, चौकसे बैंक का पैसा लेकर भाग जाता है तब मार्केट डेस्ट्रोय नही होता, रोटोमेक मे पैसा डूबता है तब मार्केट डेस्ट्रोय नही होता. जबकि किसान के खाते से जबरन बीमा राशिकाट ली जाती है, एग्रीकल्चरल सेस के नाम पर पैसा काट लिया जाता है , और इसे फसल बीमा योजना का नाम दिया गया.

लुरजेवाला ने कहा कि पिछले 4 सालो में एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट लगातार गिरा है इम्पोर्ट बढा है. किसानों के लिए कांग्रेस की नीतियां गिनवाते हुए कहा कि मनमोहन सरकार ने 3 हजार 700 करोड माफ करके दिखाया था. किसान की पीडा कोई समझ सकता है वो कांग्रेस है, किसान का दुख कोई बांट सकता है वो कांग्रेस है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours