बीसीसीआई ने क्रिकेटर्स के नये कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है. इस बार खिलाड़ियों की मैच फीस में जबरदस्त इजाफा हुआ है. जबकि टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन से कम सैलरी मिलेगी. यह कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर 2017 से सितंबर 2018 तक के लिए है और इस बार कुल 26 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. जानिए...
अब ए प्लस ग्रेड के खिलाड़ियों को बीसीसीआई से कॉन्ट्रैक्ट के तहत 7 करोड़ रूपए मिलेंगे. इस ग्रेड में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. यह सभी खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में खेलते हैं.
बीसीसीआई की तरफ से ए ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़ रूपए मिलेंगे. इस फेहरिस्त में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी और रिदिमान साहा समेत सात खिलाड़ी शामिल हैं. हैरत की बात है कि बीसीसीआई ने दो फॉर्मेट में खेलने के बावजूद धोनी को ए प्लस ग्रेड में नहीं रखा है.
इस बार बीसीसीआई ने ग्रेड बी में केएल राहुल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या, इशांत शर्मा और दिनेश कार्तिक को जगह दी है. इन सात खिलाड़ियों को 3 करोड़ रूपए मिलेंगे.
बीसीसीआई का चौथा और आखिरी ग्रेड सी है. इस ग्रेड में केदार जाधव, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, करूण नायर, सुरेश रैना, पार्थिव पटेल और जयंत यादव को रखा गया है. इन खिलाड़ियों को 1 करोड़ की राशि मिलेगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours