सागर मंडल/लिट्टीपाड़ा- प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में रविवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 118 लाभुको को गैस का वितरण प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष श्री खितिस चंद्र साह के अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर 20 सूत्री क के उपाध्यक्ष सुनिल ठाकुर, सदस्य गणेश मंडल, भाजपा नेता दानियल किस्कू ,बीडीओ सत्यवीर रजक,पूरब मुखिया शिव टुडू,बीसीओ सत्येन्द्र कुमार,बीपीओ अजीत हेम्ब्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम मंडल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।भाजपा नेता दानियन किस्कू ने आये हुए सभी महिला लाभुक को अपने संथाली भाषा में विसतार पुरबक समझाये कि आप लोग गैस का उपयोग कैसे करेगे ।
साथ ही L.P.G.गैस लाभुको को बीमा सुरक्षा योजना के विषय में जानकारी दी गई।ओर लाभुको को गैस एजेंसी के प्रतिनिधि श्री मनोज भगत के द्वारा गैस जलाने से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दिया गया।
इस वितरण समारोह में आए हुए सभी लाभुको को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने पर हर्ष व्याप्त था साथ ही गैस मिलने पर लाभुको ने यह जनहितकारी योजना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास को धन्यवाद दिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours