नीरज कुमार मिश्रा
----------------------------
किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान चौपाल के मुख्य अतिथि , किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री ज्योतिश्वर सिंह द्वारा "जगत विधाता - कृषक अन्नदाता" नारे के साथ शुभारंभ किया गया । तमाम कार्यकर्ताओ एवं जनता को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कृषक ही जगत के विधाता हैं जिनके मेहनत के दम पर हम सब को अन्न उपलब्ध हो पाता है । जहां एक तरफ हमारे जवान देश की शरहद को देश की सेवा कर रहे हैं उसी तरह किसान भी अन्न उपजा कर हम भारतवासियों के सेवा में समर्पित है । किसान के तमाम समस्याओं के निवारण के लिए सरकार कटिबद्ध है ।
मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष देविधन टुडू , जिला महामंत्री बलराम दुबे , भाजपा नेत्री मिस फीका , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तपन मंडल , किसान मोर्चा महामंत्री अनंत तिवारी , सीनेट सदस्य साहेब हांसदा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours