झारखंड के धनबाद में बीआईटी सिंदरी के दो छात्र दामोदर नदी में डूब गए. छात्रों के डूबने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया. स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया. नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गई. गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना सिंदरी गोशाला ओपी के पास की है. बीआईटी सिंदरी मेटलर्जी के तृतीय वर्ष के दो छात्र दामोदर नदी में नहाने आए थे. नहाते समय ही छात्र गहरे पानी में डूबने लगे. छात्रों का शोर सुनकर नदी के पास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और स्थानीय गोताखोरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की. लेकिन तबतक छात्रों की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी.
मृतक छात्रों के नाम अंकित शेखर (बोकारो) और मंजर इरफान (गोमो) का रहने वाला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए चासनाला सरकारी अस्पताल लाया गया. बीआईटी के निदेशक डॉ. डीके सिंह, सिंदरी डीएसपी प्रमोद केसरी अस्पताल में मौजूद थे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours