रांची के रेगड़ी जंगल में पुलिस और पीएलएफआई के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें दो नक्सलियों को मार गिराया गया है, जबकि कई नक्सलियों को गोली लगने की सूचना है. मारे गये दो नक्सलियों में से एक की पहचान एरिया कमांडर चौहान करकेटा के रूप में हुई है.

फिलहाल पुलिस की ओर से इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा. पुलिस ने कर्रा थानाक्षेत्र के रेगड़ी जंगल स्थित मुठभेड़ स्थल से दो राइफल समेत कई गोलियां, पिट्ठू और अन्य सामान भी बरामद किए हैं. पीएलएफआई के खिलाफ इस कार्रवाई को अंजाम रांची और खूंटी पुलिस ने संयुक्त रूप से दिया है.

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कर्रा के रेगड़ी जंगल में पीएलएफआई के दस्ते का मूवमेंट हो रहा है. इस सूचना पर रांची और खूंटी पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया. इस दौरान नक्सलियों से सामना होने के बाद दोनों तरफ से जोरदार फायरिंग हुई. इसमें एक एरिया कमांडर समेत दो नक्सली मारे गये. मुठभेड़ स्थल से दो राइफल समेत कई गोलियां, पिट्ठू और अन्य सामान भी बरामद किए गये हैं.

बता दें कि पुलिस और सीआरपीएफ की लगातार कार्रवाई से परेशान नक्सलियों ने गुरुवार को झारखंड बंद बुलाया था. जिसका मिला-जुला असर देखा गया.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours