युजवेंद्र चहल हाल में श्रीलंका में खत्म हुई निधास ट्राफी टी20 ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बूते गेंदबाजों की आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रैंकिंग में12 पायदान के फायदे से दूसरे नंबर पर जबकि वॉशिंगटन सुंदर 151 पायदान के उछाल से 31 वें नंबर पर पहुंच गये. लेग स्पिनर चहल के अब तक के करियर में सर्वश्रेष्ठ 706 रेटिंग अंक हैं जबकि ऑफ स्पिनर सुंदर के 496 अंक हैं जिन्हें मैन आफ द सीरीज चुना गया था.

दोनों स्पिनर भारत के सीरीज में पांचों मैचों में खेले थे, दोनों ने 8-8 विकेट झटके. सुंदर ने ज्यादातर पावरप्ले में गेंदबाजी की, उनका इकॉनमी रेट शानदार 5.70 रहा जबकि चहल का इकॉनमी रेट 6.45 रहा. निधास ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर गेंदबाजी लिस्ट में ऊपर चढ़ने वाले कुछ दूसरे खिलाड़ी श्रीलंका के अकिला धनंजय, बांग्लादेश के रूबेल हुसैन और भारत के जयदेव उनादकट और शार्दुल ठाकुर रहे. टूर्नामेंट के आखिर में इन सभी ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल किये.




बल्लेबाजों में शिखर धवन, कुसाल परेरा, मनीष पांडे, मुश्फिकर रहीम, कुसाल मेंडिस और बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम ओवर में भारत की जीत के स्टार रहे दिनेश कार्तिक रैंकिंग में बढ़ोतरी करने में सफल रहे. कार्तिक ने टूर्नामेंट में मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी की जिससे वो126 स्थान के फायदे से 95 वें नंबर पर पहुंच गये. उनके अब तक के सर्वश्रेष्ठ 246 अंक हैं. श्रीलंका के लिये बल्ले से मजबूत प्रदर्शन करने वाले कुसल परेरा 20 पायदान की छलांग से 20 वें और कुसल मेंडिस 48 वें नंबर पर पहुंच गये. परेरा ने सीरीज में तीन अर्धशतकों समेत 204 रन जबकि मेंडिस ने दो अर्धशतकों की मदद से 134 रन बनाये.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours