देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में बम फटने से अफरा-तफरी मच गई. आज सुबह दुकानदार जब अपनी दुकान का शटर खोल रहा था, उसी दौरान विस्फोट हो गया. हालांकि इस विस्फोट में दुकानदार सहित किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
बाबा मंदिर से सटे भैरो बाजार में यह घटना घटी. बाबा मंदिर पास में होने के चलते इस बाजार में हमेशा भीड़ रहती है. हालांकि सुबह का वक्त होने के चलते उतनी संख्या में लोग मौजूद नहीं थे. बावजूद इसके विस्फोट से अपरा-तफरी मच गई.
विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और दुकान में छानबीन की. छानबीन के दौरान एक जिंदा बम मौके से बरामद किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई भी जारी रखी है.
पीड़ित दुकानदार धीरज वर्मा ने कहा कि आज सुबह जब वह अपने दुकान को खेलने के लिए शटर उठा रहा था, उसी दौरान एक धमाका हुआ. अचनाक हुए धमाके से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बतौर दुकानदार बम शटर में छिपा कर रखा हुआ था. इसके पीछे कुछ भू-माफियाओं के हाथ हो सकते हैं.
पुलिस के मुताबिक इस विस्फोट के पीछे आपसी विवाद का मसला हो सकता है. पुलिस तमाम पहलुओं पर छानबीन कर रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours