बोकारो स्टील प्लांट में भीषण आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग प्लांट के हॉट स्ट्रीप के इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफॉर्मर में लगी. आग की सूचना मिलते ही बीएसएल और जिला प्रशासन की दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

आग से प्लांट के तीन ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक हो गये. हॉट स्ट्रिप मिल का काम बन्द हो गया है. करोड़ों के नुकसान होने की आशंका है. फिलहाल कंपनी के अधिकारी मामले की जांचकर नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं.

आग से केबल गैलरी को भी नुकसान हुआ है. हालांकि प्लांट को कितनी क्षति पहुंची है, इस पर फिलहाल कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं.

आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अगलगी से सेल को काफी नुकसान पहुंचा है. आगे जांच के बाद नुकसान का सही आकलन हो पाएगा. आग लगने का कारणों को भी खंगाला जा रहा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours