नीरज कु0 मिश्रा/पाकुड़
गत 4 मार्च से गरीबों , दिव्यांगों , असहायों के कल्याणार्थ शुरू की गई रोटी बैंक का संचालन जारी है । इस कार्यक्रम के तहत एक दिन में शहर के किसी एक मुहल्ले से रोटी संग्रह कर गरीबों , दिव्यांगों , असहायों को लक्षित कर निदृष्ट स्थान पर वितरित की जाती है । इसी क्रम में अबतक बैंक कॉलोनी , हाटपाड़ा , विषहरी तल्ला , राजापाड़ा रोड आदि जगहों से रोटी संग्रह किया जा चुका है एवं स्टेशन , रेलवे फाटक, बागतीपाड़ा , हाटपाड़ा आदि जगहों पर वितरित किया जा चुका है । ज्ञात हो कि आज इसी क्रम में छोटी अलीगंज से रोटी संग्रह करने की सूचना हरेक घर मे दी गई एवं शाम को रोटी संग्रह कर कित्ताझोर एवं ताँतिपाड़ा के स्लम बस्तियों में वितरित की जाएगी । 
संस्था के नीरज मिश्रा ने बताया कि रोटी बैंक का मुख्य उद्देश्य है कि गरीबो , लाचारों , जरूरतमन्दों को भूखा न सोना पड़े  । समाज के हरेक व्यक्ति के आंशिक सहयोग से हम काफी हद तक ऐसे जरूरतमन्दों की भूख खत्म कर सकते हैं । सच्चे अर्थ में ऐसे व्यक्तियों की सेवा ही भगवान की सेवा है । समाज मे जिस तरह से इस कार्यक्रम को लेकर सकारात्मक उत्साह एवं सहयोग मिल रहा है कि इसे जल्द ही प्रतिदिन कर दिया जाएगा । 
आज रोटी बैंक के तरफ से घर घर जाकर सूचना देने में संस्था के हंगर हीरो गुंजन साह , अभिषेक कुमार , आलोक पॉल , सुदीप त्रिवेदी , प्रकाश सिंह , तारक भगत , अतुल कुमार एवं मुहल्ले के अन्य सक्रिय व्यक्ति उपस्थित थे ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours