आज दिनांक 15- 3-2018 दिन बृहस्पतिवार को पूर्वाहन 11 बजे भाजपा नगर कार्यालय पाकुड़ में नगर अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साह की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
   इस शोक सभा में प्रमुख रुप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य हिसाबी राय प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्यामल कुमार गोस्वामी उपस्थित थे।
         . दिनांक 13-3- 2018 को रांची महानगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य शिक्षक श्री विपुल जी के अकास्मिक निधन उस वक्त हो गया जब वह भारतीय नववर्ष विक्रम संवत की तैयारी के कार्यक्रम में रांची महानगर में झंडा लगा रहे थे और दुर्भाग्यवश विद्युत प्रवाह के चपेट में आ गए साथ ही कल 14 जून 2018 को पूर्व नगर महामंत्री श्री धर्मेंद्र साह जी के पिताजी श्री आत्माराम साह के निधन लंबी बीमारी के कारण हो गया।
     हम भाजपा परिवार कुछ दिवंगत के परिवार के दुःख के साथ हैं और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हैं ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
        आज भाजपा नगर कार्यालय में सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया एवं सवों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
    इस कार्यक्रम में मनीष कुमार पांडे अशोक प्रसाद, मंजूर आलम, संजीव साह, राजेश डोकानियाँ ,कन्हैया रजक, दिनेश सिंह, सुशील साह, पिंका पटेल,सोहन मंडल, मधुसूदन साह,शाबरी पाल, साधना ओझा, पार्वती देवी, तुलसी वर्धन, शिखा देवी, केका रानी सिन्हा, शंभू प्रसाद भगत, पवन कुमार भगत इत्यादि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours