पाकुड़- 28 वर्षों तक सेना में अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए एवं सेवानिवृति के बाद समाजसेवा को ही अपना लक्ष्य बनाने वाले अब्दुल बारी अपने वार्ड से वार्ड पार्षद के रूप में चुनाव मैदान में डटे हुए हैं । 
बारी जी से बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि सेवानिवृति के बाद समाज मे फैली अव्यवस्था , गंदगी , पानी की समस्या आदि देखकर एवं नगरपालिका स्तर पर इसका समुचित निदान न होतेदेख मैंने चुनाव लड़ने का मन बनाया ताकि वार्ड के जनता को इन परेशानियों से मुक्ति दिला सकूँ । उन्होंने कहा कि नगरपालिका में टैक्स के रूप में जो राजस्व की प्राप्ति होती है उसका जनता के लिए सही उपयोग हो एवं नगरपालिका द्वारा प्रदत्त सुविधा जनता को मिले इसके लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगा साथ ही "सबके साथ - सबके पास" के आधार पर जनता के बीच उपस्थित हूँ और रहूंगा । 
मेरा मुख्य उद्देश्य होगा स्वच्छ एवं शिक्षित समाज ,  शिक्षित बच्चों एवं महिलाओं को कौशल विकास एवं अन्य श्रोतोसे स्वरोजगार से जोड़ना , हर बच्चे को कम्प्यूटर शिक्षा , सड़क ,नाला, की नियमित सफाई एवं स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना ही मुख्य उद्देश्य होगा ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours