पाकुड़ - समाजसेविका के रूप में स्थापित एवं विगत कई वर्षों से निःस्वार्थ एवं प्रचार से दूर रहकर समाजसेवा को ही अपना लक्ष्य बनाने वाली श्रीमति कृष्ना शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नही है । वे विगत कई वर्षों से समाजसेवा में लगी हुई हैं एवं अपने वार्ड के कई गरीबों , महिलाओं की मदद कर चुकी हैं । उन्होंने बताया कि मैं अपने वार्ड की समस्या या फिर वार्ड की जनता की सेवा एवं सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहती हूं , मेरा दरवाजा हमेशा जनता के लिए खुला रहता है और खुला रहेगा । हमारे वार्ड में मुख्य समस्या पानिएवं बिजली तार की अनियमित व्यवस्था को लेकर है । बिजली संबंधी समस्या को लेकर विभाग को भी अवगत कराया गया है पर अबतक कोई ठोस कार्यवाई नही हुई है । मेरा प्रयास होगा कि जीतने के बाद पानी और बिजली की समस्या से जनता को राहत  दिलवाऊं साथ ही जनता के हरेक सुख-दुःख में साथ थी और रहूंगी ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours