राष्ट्रीय जनता दल के वरीष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता भोला यादव को सीबीआई कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट के फैसले पर अर्नगल बयान दिये जाने के बाद मीडिया में खबर आने पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए भोला यादव को नोटिस जारी कर 19 अप्रैल तक जवाब पेश करने का आदेश दिया है.
बहुचर्चित चारा घोटाला के दुमका कोषागार से अवैध नकासी के मामले में फैसला सुनाने के बाद कोर्ट के फैसले पर अापत्तिजनक बयान दिया था. दुमका मामले में सुनवाई कर रहे सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह के कोर्ट ने भोला यादव के बयान पर संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है.
इसके साथ ही मामले पर अगली सुनवाई 19 अप्रैल को तय की गयी है. बिहार के बहादुरपुर विधान सभा के विधायक भोला यादव चारा घोटाला में लालू प्रसाद के सभी मामले में सीबीआई कोर्ट और हाइकोर्ट में उनके मामले को देखते हैं.
ऐसे में वे मीडिया से पूछे जाने पर कुछ बयान दिये थे. जिस बयान पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए भोला यादव को नोटिस जारी किया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours