भाकपा माले ने विधायक राजकुमार यादव को पार्टी से निलंबित कर दिया है. पार्टी ने यह कार्रवाई हालिया राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर किया है. पार्टी को शक है कि विधायक ने अपना वोट बेच दिया. इसलिए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.
दरअसल बीते 23 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में राजकुमार यादव का वोट रद्द हो गया था. उन्होंने बैलेट में कांग्रेस के साथ नोटा का वोट किया था. इसलिए तकनीकी आधार पर उनका वोट रद्द हो गया था. लेकिन भाकपा माले के मुताबिक, उनके विधायक ने अपना वोट बेचा दिया था. राजकुमार यादव गिरिडीह के धनवार विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं.
माले के अलावा जेवीएम ने भी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर अपने विधायक प्रकाश राम को पार्टी से निलंबित कर दिया था.
बता दें कि झारखंड में राज्यसभा चुनाव पहले भी दागदार रह चुका है. 2012 में तो राज्यसभा चुनाव का परिणाम तक रद्द हो चुका है. उस समय एक प्रत्याशी के करीबी के पास भारी नकदी मिलने की बात सामने आई थी. एक मामले में सीबीआइ जांच भी चल रही है जिसमें डेढ़ दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायकों पर आरोप लगे हैं. क्रास वोटिंग के आरोप जून 2016 में हुए चुनाव में भी लगे थे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours