भूमि अधिग्रहण बिल और एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन की अगुवाई में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा. इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और पार्टी के सांसद-विधायक भी मौजूद रहे.
इससे पहले गुरुवार को हेमंत सोरेन के साथ पार्टी के सांसद-विधायक दिल्ली के रवाना हुए. पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन पहले से ही दिल्ली में मौजूद थे. पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार अगर सजग रहती, तो ऐसी स्थिति नहीं आती.
बता दें कि दो अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में हुए भारत बंद के दौरान झारखंड में जमकर तोड़-फोड़ और आगजनी हुई थी. राजधानी रांची में आदिवासी हॉस्टल जंग के मैदान में तब्दील हो गया था. पुलिस और आदिवासी छात्र-छात्राओं में जमकर झड़प हुई थी. बाद में पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठी और आंसू गैस के गोले का सराहा लेना पड़ा था. उस झड़प में दोनों ओर से कई घायल हुए थे.
रांची पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ गुरुवार को विपक्ष के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर एसडीओ और एसपी को बर्खास्त करने की मांग की.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours