सीएम रघुवर दास ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरा. जोश भरने के लिए उन्होंने विपक्षी दलों का सहारा लिया.

रांची के बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में पहले भाजपा स्थापना दिवस की औपचारिकता पूरी की गई. इस कार्यक्रम में 17 मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में पार्टी के महामंत्री दीपक प्रकाश और सरकार में मंत्री सीपी सिंह भी शामिल हुए. सीएम रघुवर दास ने कांग्रेस समेत सारे विपक्षी दलों पर हमला किया. खासकर कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार निशाने पर रहे.

इस कार्यक्रम में पूरे रांची महानगर के पुरुष और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए. मेयर पद की प्रत्याशी
आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय मौजूद थे. सीएम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा प्रत्याशियों को जीताना है.



सीएम के भाषण से पहले पार्टी के नेता दीपक प्रकाश और सरकार के मंत्री सीपी सिंह भी ने भी
कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी को जीताने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने को कहा.

 सीएम ने वार्ड नंबर 19 से निर्विरोध विजयी रोशनी खलको को बधाई दी. इस दौरान मेयर पद की प्रत्याशी आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय मंच पर नहीं बुलाए गए. साथ ही सीएम ने इनके कार्यकाल में आपसी विवाद पर नसीहत भी दी और कहा कि आगे ऐसा नहीं होगा, क्योंकि
पार्टी का अंकुश रहेगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours