लोहरदगा के सलगी गांव में आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दीप प्रज्जवलित कर और गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया. इस मौके पर राज्यपाल ने 14 करोड़ 90 लाख रुपयों की लागत के 606 योजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन किया. राज्यपाल ने साथ ही चार लोगों के बीच नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया.
इससे पहले राज्यपाल हवाई मार्ग से कुडू प्रखंड के सलगी गांव पहुंचीं. राज्यपाल के साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत और झारखंड सरकार में मंत्री सरयू राय भी शामिल हुए. हेलीपैड पर राज्यपाल को सलामी दी गई. इसके बाद दीप प्रज्जवलित कर राज्यपाल ने दामोदर महोत्सव का शुभारंभ किया. इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि नदियों को बचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि नदियां हमारे देश की हार हैं. इन्हें सुरक्षित और संरक्षित करना हमारा फर्ज है.
देवनद को प्रदूषण मुक्त करते हुए उसे सुरक्षित करने की पहल की राज्यपाल ने सराहना की. इस मौके पर मंत्री सरयू राय ने कहा कि सूबे की नदियों को बचाने के लिए राज्य सरकार के स्तर से कई कदम उठाए जा
रहे हैं. फैक्ट्रियों के गंदे पानी को नदी तालाब में जाने से रोका गया है. उन्होंने कहा कि नदियों और तालाबों को उनका अस्तित्व खोने नहीं दिया जाएगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours