बॉलीवुड फैशन आइकन मानी जाने वाली सोनम कपूर अब आनंद आहूजा की पत्नी बन चुकी हैं. रविवार रात हुई संगीत सेरेमनी और फिर सोमवार सुबह आनंद कारज की रस्म के बाद अब सभी को उनकी रिसेप्शन पार्टी का इंतजार है. लेकिन शादी की रस्मों के दौरान कई ऐसी मजेदार बातें सामने आई हैं, जिनसे बार बार साबित होता है सोनम की शादी परफेक्ट पंजाबी वेडिंग का एक उदाहरण बन गई है. और ये भी कि सेलिब्रेटीज को भी उनकी मम्मी से डांट पड़ती है. दरअसल हुआ यूं कि वरमाला पहनाते हुए सोनम आनंद को बाबू कहकर बुलाने लगीं और उन्हें डायरेक्शन देने लगीं कि उन्हें कैसे वरमाला पहनानी चाहिए. इस पर बिना देर किए सोनम की मम्मी ने उन्हें टोका और कहा- बाबू नहीं, आप बोलो. बस इस पर आसपास सभी की हंसी आ गई.
इतना ही नहीं सोनम की मम्मी ने उनसे कहा- Stop Giving Directions.हालांकि ये डांट बड़े ही प्यार भरे अंदाज में थी, मगर इतने पर भी आनंद अपनी पत्नी सोनम की तरफदारी करने से नहीं चूके. उन्होंने मुस्कुराकर सासू मां को शांत करा दिया .
सोनम कपूर की शादी उनकी मासी के हेरिटेज बंगले में हुई थी. ये बंगला मुंबई के बांद्रा में स्थित है. उनकी रिसेप्शन पार्टी मुंबई के लीला होटल में रखी गई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours