झारखंड की गोमिया सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. गोमिया में जेएमएम की बबीता देवी ने जीत दर्ज की है. बबीता देवी ने आजसू के प्रत्याशी लंबोदर महतो को 13 हजार 41 मतों से हराया. बबीता देवी को 60,552 वोट मिले जबकि आजसू के लंबोदर महतो को 59,211 वोट मिले. जबकि बीजेपी तीसरे स्थान पर रही. बीजेपी के माधवलाल सिंह को 42,038 मत प्राप्त हुए.

गोमिया सीट पर जीत के बाद जेएमएम की बबीता देवी ने कहा कि जो हमनें मेहनत किया उसका फल जनता ने हमें दिया है. मेरे पति ने जो काम किया है उन कामों के अनुसार जनता ने हमारा साथ दिया. मैं गोमिया की जनता को धन्यवाद देना चाहती हूं. साथ ही कहा कि यह जीत गोमिया विधानसभा जनता की जीत है.

वहीं पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने कहा कि जनता ने काम को चुना है. क्षेत्र में जो काम हुए उसके आधार पर जनता ने हमें चुना है. बिजली, शिक्षा, सड़क के क्षेत्र में मैंने आमूलचूल परिवर्तन किया है. बाकी जो समस्याएं बच गये हैं मेरे नक्शे कदम में चलकर मेरी पत्नी उन अधूरे कार्यों को पूरा करेगी. साथ ही कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र में अब दो शरीर, चार हाथ और चार आंख काम करने का काम करेगी.

बता दें कि 10 फरवरी को गोमिया के झामुमो विधायक योगेंद्र महतो की सदस्यता विधानसभा अध्यक्ष ने समाप्त कर दी थी. उनके खिलाफ रामगढ़ की एक अदालत ने कोयला चोरी में दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी. सजा मिलने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ. बबीता देवी ने उपचुनाव में जीत दर्ज कराकर अपने पति और जेएमएम की इस सीट को बचा लिया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours