गोमिया-सिल्ली उपचुनाव के नतीजे से खुश नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये जीत विपक्ष के एकजुट राजनीति की जीत है. हेमंत ने इसके लिए गोमिया और सिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया.

हेमंत ने कहा कि ये धर्मनिरपेक्षता की जीत है और इस जीत की आग के लपेटे में दिल्ली भी आएगी. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार निकम्मेपन में नंबर वन है और जनता ने इस सरकार को नकार दिया है. जनता ने सरकार के अहंकार का जवाब दिया है.

हेमंत ने कहा कि सीएम रघुवर दास को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. बीजेपी और आजसू के लोग षड्यंत्र में नाकाम हो गए. उन्होंने कहा कि सिल्ली और गोमिया में उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया गया. इसलिए वहां के लोगों ने सरकार के गाल पर तमाचा मारा है.

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि उपचुनाव का ये परिणाम 2019 के बेहतर नतीजे की ओर इशारा कर रहा है. कांग्रेस नेता सुखदे‌व भगत ने कहा कि सेमीफाइनल में जिस तरह के परिणाम आए हैं. फाइनल में भी उसी तरह के नतीजे आएंगे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours