झारखंड सरकार के दोहरी नीति के खिलाफ आदिवासी समाज के लोग गोलबंद हो गए हैं. आदिवासी समाज सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे हैं. साथ ही सरकार को रैली के माध्यम से चेतावनी दी है. आदिवासियों का कहना है की आज की सरकार आदिवासी समाज के साथ खिलवाड़ कर रही है और उनके मनसूबे को कुचलना चाह रही है. मगर इसे किसी भी सूरत में आदिवासी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा. सरकार आदिवासी परम्परा को समाप्त करना चाह रही है. इसके तहत तेली, कुर्मी और कोईरी जाती को आदिवासी में शामिल करना चाहती है. लेकिन यह कभी भी आदिवासी समाज को मान्य नहीं होगा.

आदिवासियों का कहना है कि इनके आने से आदिवासी परंपरा समाप्त ही जाएगी. वहीं इस आंदोलन के माध्यम से आदिवासी नेता बिरसा मुंडा ने कहा कि सरकार की इस मनसा को कभी भी पूरा नहीं होने दिया
जाएगा. ऐसा नहीं होने देने के लिए सरकार के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. आदिवासियों का कहना है कि तेली , कुर्मी और कोइरी जाती के लोग कभी भी आदिवासी परम्परा को समझे नहीं हैं. इस कानून को किसी भी सूरत में लागु नहीं होने दिया जाएगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours