झारखंड के खूंटी में जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक करने गईं पांच युवती को अगवा कर चार लोगों ने गैंगरेप किया. खूंटी के एसपी अश्विनी सिन्हा और डीआईजी वेनुकांत होमकर ने भी मामले की पुष्टि की है. उनका कहना है कि दोषियों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, डीआईजी ने घटना के पीछे पत्थलगड़ी समर्थकों के हाथ होने की आशंका जताई है.
घटना अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग गांव की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर दो बजे खूंटी की निजी संस्था आशा किरण की नुक्कड़ नाटक करने वाली टीम कोचांग गांव गई हुई थी. कोचांग स्थित एक आरसी माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को विद्यालय भेजने और पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए नाटक किया जा रहा था.
इसी दौरान दो बाइक से चार युवक आए और नाटक कर रही युवतियों को अपने साथ चलने को कहा. युवतियों ने जब उन्हें इनकार किया तो युवकों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर जंगल की ओर ले गए. जहां सभी युवतियों के साथ गैंगरेप किया और एमएमएस भी बनाया गया. लगभग दो घंटे के बाद युवकों ने फिर से युवतियों को वापस स्कूल में छोड़ दिया.
हालांकि, इस दौरान नुक्कड़ नाटक करने वाली युवतियों ने किसी प्रकार का कोई जिक्र नहीं किया और न ही विद्यालय प्रबंधन को कोई जानकारी दी. उसी शाम सभी खूंटी लौट गए. जहां युवतियों ने खूंटी में पुलिस से शिकायत की और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. लेकिन, पुलिस ने टालमटोल कर मामला दर्ज नहीं किया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours