अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रांची में पांच हजार लोगों ने एक साथ योग किया. रांची के धुर्वा इलाके के प्रभात तारा मैदान में विशेष समारोह का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी समेत तमाम पदाधिकारी और गणमान्य लोगों ने योग किया.

समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जहां लोगों से योग को जीवन में अपनाने की सलाह दी, वहीं इसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी जताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारतीय प्राचीन परम्परा का हिस्सा रहा है. इसकी मदद से हम ना सिर्फ निरोग रह सकते है, बल्कि बीमारी से भी बच सकते है और आर्थिक बचत भी होती है.

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने भी लोगों को योग के महत्व की जानकारी दी. साथ ही मैदान में पांच हजार लोगों ने साथ योग के विभिन्न मुद्राओं को किया. योग करने वालों में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री और पदाधिकारी के अलावा सीआरपीएफ के जवान, झारखंड पुलिस के जवान शामिल थे. विभिन्न स्कूलों और रांची युनिवर्सिटी के योग विभाग के छात्र- छात्राओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी इसमें शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने योग प्रशिक्षक अर्चना कुमारी को नियुक्ति पत्र सौंपा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours