दुमका के मुफस्सिल थाना इलाके में स्थित रिमांड होम से 6 बाल अपचारी फरार हो गए. ये सभी दुमका के ही रहने वाले हैं, जो हत्या और गैंगरेप जैसी वारदातों के आरोप रिमांड होम में बंद थे.
सूत्रों के मुताबिक देवघर जिला के कुछ बाल अपचारी फरार अपचारियों को प्रताड़ित किया करते थे. शुक्रवार को इनके अभिभावक मिलने आए थे. मुलाकाती कक्ष में बातचीत हो रही थी कि अंदर में कुछ अपचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा सुनकर गृहपति और सुरक्षाकर्मी अंदर चले गए. इधर मौका पाकर सभी 6 अपचारी फरार हो गए.
सूचना मिलते ही पुलिस रिमांड होम पहुंची. फरार अपचारियों की तलाश जारी है. इस बाबत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि कुछ अपचारियों की वास्तविक आयु 18 वर्ष से ज्यादा है. ऐसे अपचारियों को चिह्नित किया गया है. इस बाबत जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को मेडीकल जांच के लिए लिखा गया है. ताकि अधिक उम्र पाए जाने पर उन्हें जेल में शिफ्ट किया जा सके.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours