झारखंड के कोडरमा में पूर्ण शराब बंदी की मांग को लेकर महिलाएं मुखर होने लगी हैं. झारखंड में भी पूर्ण शराब बंदी और महिला उत्पीड़न पर रोक की बुलंद आवाज के साथ झारखंड महिला समाज की सैकड़ों महिलाएं शनिवार को सड़क पर उतर गईं. महिलाओं ने कोडरमा के चाराडीह से समाहरणालय तक रैली निकाल कर सरकार से शराब बंदी की मांग की. समाहरणालय के समक्ष पहुंचकर रैली सभा में बदल गई. इस दौरान महिलाओं ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

अपनी दमदार उपस्तिथि दर्ज कराते हुए महिलाओं ने महिला उत्पीड़न और बाल विवाह के खिलाफ भी आवाज बुलंद की. आंदोलन का नेतृत्व कर रही संगठन की अध्यक्ष ने कहा कि हजारों की संख्या में महिलाएं जंगल से ढीबरा चुनकर ही जीवीकोपार्जन करती हैं और परिवार का भरण-पोषण करती हैं. ऐसे में ढीबरा पर रोक लगाना उचित नहीं है. उन्होंने सरकार से सबों को रोजगार देने की भी मांग की.

वहीं सदस्य उमा देवी ने कहा कि आज भी समाज में महिलाओं को डायन-बिसाही का आरोप लगाकर प्रताड़ित किया जाता है. उन्होंने बाल विवाह पर भी रोक लगाने की मांग करते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ये तो अभी झांकी है, चक्का जाम तो अभी बाकी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours