देशभर की स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में रांची को छठा स्थान मिला है. सूबे के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने इसको लेकर खुशी जताते हुए कहा कि राजधानी को स्वच्छता सर्वेक्षण में भी सिटीजन फीडबैक में नंबर वन का तमगा मिला था और अब एक बार फिर स्मार्ट सिटी की ये रैंकिंग उत्साह वर्धक है.

बता दें कि देश के 87 शहरों के बीच हुई स्पर्धा में रांची को छठा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि टॉप पर नागपुर उसके बाद वडोदरा, अहमदाबाद, पुणे और सूरत हैं. पटना को 22वां स्थान मिला. केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने यह रैंकिंग जारी की. छठवें रैंकिंग को लेकर सूबे के नगर विकास मंत्री को खुशी के साथ-साथ मलाल भी है. उन्हें इस बात का मलाल है कि रांची नंबर वन पर क्यों नहीं आई.

गौरतलब है कि रांची के एचईसी इलाके में स्मार्ट सिटी का कार्य तेजी से चल रहा है.  यहां 150 करोड़ की लागत से डाटा सेंटर बन रहा है, जहां से शहर की 29 नागरिक सेवाएं एक कमांड से संचालित होंगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours