सिमडेगा की अदालत ने पारा टीचर मर्डर केस में कोलेबिरा के विधायक और पूर्व मंत्री एनोस एक्का को दोषी करार दिया है. एनोस एक्का को आगामी तीन जुलाई को सजा सुनाई जाएगी. बता दें कि नवंबर 2014 में जटाटांड़ उत्क्रमित स्कूल के पारा टीचर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी.
एनोस एक्का पर PLFI नक्सलियों की मदद से पारा टीचर की हत्या का आरोप लगाया गया था. इसके बाद से ही एनोस एक्का जेल में हैं. जेल में रहते हुए एनोस एक्का ने 2014 का विधानसभा चुनाव जीता था. आज चार साल के लंबे इंतजार के बाद इस मामले में फैसला आया. कोर्ट द्वारा एनोस एक्का को दोषी करार दिए जाने के बाद से उनके समर्थकों में उदासी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours