प्रदेश में पिछले दिनों हुई भूख से मौतों को लेकर राज्य सरकार सतर्क हो गई है. राज्य में अनाज के अभाव में भूख से किसी की मौत नहीं हो इसके लिए सरकार प्रखंड और पंचायत स्तर पर अनाज का एक निश्चित स्टॉक उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है.
प्रदेश के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री सरयू राय ने देवघर में कहा कि मंत्री ने कहा कि सूबे में ऐसा कोई व्यक्ति या परिवार नहीं होना चाहिए. मंत्री राय ने कहा कि प्रदेश में किसी से पास अगर राशन कार्ड नहीं हो और उसके सामने अगर भुखमरी जैसी समस्या उत्पन्न होने और विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष योजना राज्य सरकार ला रही है.
इस योजना के तहत खाद्य की विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए राज्य सरकार पंचायत में एक क्विंटल और प्रखंड स्तर पर पांच क्विंटनअनाज की उपलब्धता तय करेगी. मंत्री राय ने बताया कि पंचायत और प्रखंड स्तर पर उपलब्ध अनाज की समय समय की मॉनिटरिंग की जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य में जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड के जरिए उचित मूल्य पर अनाज उपलब्ध हो सके, इसके लिए संपन्न लोगों को खुद ही राशन कार्ड सरेंडर कर देना चाहिए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours