आपसी भाईचारे का त्योहार ईद देवघर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. देवघर के तमाम ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं. खुशी के इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी ईदगाह और मस्जिदों के पास पहुंच लोगों को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं.
छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इस मौके पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर लेने के बाद अब लोग एक दूसरे के घर जाएंगे और सेवइयां का आनंद लेंगे. एक महीने के रोजा के दौरान रोजेदारों ने देश में अमन, चैन और खुशहाली के साथ-साथ आपसी भाईचारा बना रहने की कामना की.
नमाजी अतिकुर्र रहमान ने कहा कि पवित्र माह की समाप्ति के बाद ईद की नमाज अदा की जाती है. ईद की नमाज में पूरे हिंदुस्तान के अंदर अमन की दुआ की गई. इस पवित्र माह के दौरान हर दिन रोजा रखा जाता है. रमजान महीने की समाप्ति पर ईद का चांद दिखाई देने के बाद हम सभी नमाज पढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि ईद का शाब्दिक अर्थ खुशी होता है. यह भाईचारगी का त्योहार है. हम लोगों के बीच जाते हैं और उनसे गले मिलते हैं और एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours