पलामू पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारियां एक नाबालिग लड़की द्वारा नौडीहा बाजार थाना में 26 जून को पीड़ित द्वारा की गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई. पुलिस ने ये गिरफ्तारियां पोस्को एक्ट के तहत की है.
पुलिस में दर्ज लिखित शिकायत में युवती ने चारो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. दुष्कर्म की घटना की जानकारी देते हुए पलामू एसपी इंद्रजीत महथा ने कहा कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर अयोध्या सिंह, जितेंद्र सिंह, दिलीप सिंह व पंचम सिंह नामक युवकों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर अपहरण और यौन शोषण की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
एसपी ने आगे कहा कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और धारा 164 के तहत उसके बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं. पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों में से मुख्य आरोपी नाबालिग है. इसके लिए जुवेनाइल एक्ट की प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बाकी तीन आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours